Loading...

महाराष्ट्र में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर साहिल कुमार का निधन, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र निवासी अग्निवीर साहिल कुमार का महाराष्ट्र में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार शाम उनके पैतृक गांव साई (ग्वाल जरेल) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सुंदरनगर

ग्राम पंचायत छातर के गांव साई निवासी साहिल कुमार, रोशन लाल के पुत्र थे। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने के बाद वह महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। साहिल अपनी दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले साहिल के सेना में भर्ती होने से परिजनों को उनसे काफी उम्मीदें थीं।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को बंधाया ढांढस

साहिल कुमार के निधन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। नायब तहसीलदार सुंदरनगर आदित्य गुलेरिया, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, महादेव वृत्त के कानूनगो सुरेंद्र ठाकुर और विकास खंड धनोटू के एसईपीओ मनोज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Related Topics: •