Loading...

कल राजगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर होंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर 29 नवम्बर 2023 को एक दिवसीय राजगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे राजकीय माध्यमिक पाठशाला, कारटू (देवठी मझगांव) के नये भवन का उदघाटन करेंगे।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री देवठी मझगांव में जिला स्तरीय मुद्रा महाराज एकादशी मेले की समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे व तदोपरांत जनसमस्यायें सुनेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।