कल रामनवमी की छुट्टी होने के बावजूद भी खुले रहेंगे कैश काउंटर, बिजली बिल कर सकेंगे जमा
HNN/ नाहन
विद्युत् उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ता कल 30 मार्च को रामनवमी का अवकाश होने के बावजूद बिजली के बिल का भुगतान कर सकेंगे।
यह जानकारी आज नाहन एसडीओ के.पी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बिल उपभोक्ता केंद्र गुन्नू घाट एवं कालीस्थान खुले रहेंगे।
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिल जमा नहीं किए है, वह अपने बिल जमा करवा सकते है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि बिल जमा नहीं हुए तो विद्युत् कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
