लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल रैली ऑफ चंबा का होगा शुभारंभ-

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 1:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इतने जून को होगा रैली ऑफ चंबा का सबसे रोमांचकारी सफर

HNN / चम्बा

रैली ऑफ चंबा के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। अमित मैहरा ने बताया कि चलो चंबा अभियान के तहत 16 जून से 18 जून तक रैली ऑफ चंबा का आयोजन किया जाएगा। रैली में देश भर से कार और बाइक प्रतिस्पर्धा के तहत प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के लिए निर्धारित रूट पर सामान्य ट्रैफिक को पूर्णता बंद किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क में पुलिस और वॉलिंटियर की टीमें भी तैनात रहेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

16 जून को होगा शुभारंभ
16 जून को पुलिस मैदान बरगाह में रैली ऑफ चंबा का शुभारंभ होगा। सुपर स्टेज एक के तहत पुलिस मैदान में विभिन्न प्रतिस्पर्धाए आयोजित होंगी।

17 जून को दूसरे दिन
प्रथम चरण में 17 जून को पुलिस मैदान बारगाह से चामुंडा माता मंदिर तक सामान्य गति से वाहनों का काफिला प्रस्थान करेगा। सुपर स्टेज द्वितीय के तहत चामुंडा माता मंदिर से बाट गांव तक 17.98 किलोमीटर लंबी रैली होगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सामान्य ट्रैफिक का परिचालन बंद रहेगा।

18 जून को तीसरे दिन
18 जून को तीसरे दिन रैली ऑफ चंबा का सबसे रोमांचकारी सफर रहेगा। इसमें रैली के वाहनों का काफिला प्रसिद्ध चुराह घाटी और साच पास से गुजरते हुए जनजातीय उपमंडल पांगी प्रस्थान करेगा। इसके तहत चंबा से बैरागढ़ तक रैली के वाहन सामान्य गति से चलेंगे। सुपर स्टेज पांच के तहत बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर की रैली होगी। भूत ग्राउंड से किलाड़ तक वाहनों की गति सामान्य होगी।

आपातकालीन सेवाओं के लिए यहां किया जा सकता है संपर्क
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 और 9816698166 और पुलिस नियंत्रण कक्ष के तहत 01899-225899 व 9418867360 पर आपातकालीन सेवाओं के संबंध में संपर्क किया जा सकता है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]