Loading...

कल शिमला पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मिलने वालों का होगा कोविड टेस्ट

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 4 मई को राजधानी शिमला पहुंचेगी। वह छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले सभी नेता या अधिकारियों के कोविड टेस्ट होंगे।

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम राष्ट्रपति की स्वास्थ्य जांच करेगी और 24 घंटे उनके साथ रहेगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। 6 मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। द्रौपदी मुर्मू का शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आठ को राष्ट्रपति दिल्ली लौटेंगी।