Loading...

कल शिमला लौटेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, इस दिन कैबिनेट मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौट रहे हैं। उनके लौटने के बाद 24 दिसंबर, शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित पाए गए थे।

जिसके चलते उनके सभी कार्यक्रम और विधानसभा का सत्र स्थगित करना पड़ा। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है, जिसके चलते वह कल शुक्रवार को वापिस शिमला लौट रहे हैं। वही , बताया यह भी जा रहा है कि 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है। संभवत: इसलिए ऐसा किया गया है।