Loading...

कल से चंडीगढ़-देहरादून के लिए मिलेगी डीलक्स बस सेवा, किराए में 15 प्रतिशत….

SAPNA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल पथ परिवहन निगम जनता को एक और राहत देने वाली है। एचआरटीसी नाहन डिपो देहरादून-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू करने जा रहा है जिससे ना केवल जिला सिरमौर बल्कि प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के लोगों की जनता को भी राहत मिलेगी। बड़ी बात यह है कि यह एसी डीलक्स बस सेवा बुधवार यानी कि कल से ही आरंभ कर दी जाएगी।

आरएम नाहन संजीव बिष्ट इसका उद्घाटन कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि कल से शुरू होने जा रही देहरादून-चंडीगढ़ बस सेवा का किराया भी वाॅल्वो से करीब 35 प्रतिशत सस्ता होगा। बता दें, बस को सुबह 9ः45 बजे देहरादून से रवाना किया जाएगा तथा बस की चंडीगढ़ से शाम 4 बजे देहरादून के लिए रवानगी होगी।

यह बस उत्तराखंड-हिमाचल व हरियाणा से गुजर कर यूटी चंडीगढ़ में दाखिल होगी। उधर, इस डीलक्स बस में धनवीर सिंह बतौर चालक तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून-चंडीगढ़ रूट पर कल से बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस में सवारियों को वोल्वो बस की तरह सुविधाएं प्रदान की जाएंगी तथा किराए में मात्र 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।