लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं, प्रदेशभर में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्र

Ankita | 6 जून 2024 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की परीक्षाएं कल यानि 7 जून से शुरू हो रही है। ये परीक्षाएं 15 जुलाई तक चलेंगी। हिमाचल प्रदेश में तीस परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों में 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

इसके अतिरिक्त जेल बंदी विद्यार्थियों के लिए कारागरों में तथा विदेशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इस परीक्षा के पात्र सभी छात्रों के लिए प्रवेश पत्र भी कुछ दिनों पहले जारी किए जा चुके है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

छात्र अपने प्रवेश पात्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी छात्र के पास प्रवेश-पत्र नहीं है, और उसका नाम परीक्षार्थी सूची में है तो उसे परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति दी जाए।

छात्र परीक्षा के दौरान वैद्य पहचान-पत्र साथ लाएं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए इग्नू परीक्षा केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर छात्र संपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]