कल से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र…

VIDHAN.jpg

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र कल 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार होगा तथा मुख्यमंत्री नव नियुक्त मंत्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवायेंगे। यह सत्र 23 दिसम्बर तक चलेगा इस सत्र में कुल 5 वैठकें होंगी।

बता दें 21 दिसम्बर वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर, 2023 को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा। बता दें विधान सभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

पूर्व की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन भवन तथा परिसर को दुधिया रोशनी से सुसज्जित कर आकर्षक तथा खुबसुरत बनाया गया है। सदन की दर्शक दीर्धा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतंत्र की मजबुती का मार्ग प्रश्सत होगा। आम आदमी भी स्थान की उपलब्धता पर अपना पास बनवाकर सदन की कार्यवाही देख सकेंगे।

तपोवन भवन तथा परिसर में प्रवेश केवल उन्हें मिलेगा जिन्हें विधानसभा सचिवालय से अधिकारिक पास जारी होगा। बिना पास कोई जो भी प्रवेश की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कढ़ी से कढ़ी कार्यवाही होगी।