Loading...

कसुंपटी के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेवार- सुरेश भारद्वाज

SAPNA THAKUR • 4 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भाजपा की सरकार रिपीट होने पर कसुंपटी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। यह बात शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को कसुंपटी विस के बटोला, नालटा, पीरन, चलोग व पजाल में चुनावी नुक्कड़ जनसभाओं के दौरान कही। उन्होने कहा कि मैं हाॅलीलाॅज में पैदा हुआ हूं क्योंकि मेरे पिताजी राजा पदमदेव के रीडर हुआ करते थे। पूरी उम्र शिमला के कसुंपटी में बीत चुकी है और कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र की सभी समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं।

सरकार बनने पर कसुपंटी के विकास पर लगे ग्रहण को दूर कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बीते 20 वर्षों से कसुपंटी में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व है और कसुंपटी के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस के चुने हुए विधायक जिम्मेवार है। उन्होने बताया कि शिमला का विधायक होने के नाते उनके द्वारा शिमला शहर की काया पलट कर रख दी है जिसमें 12 वार्ड कसुपंटी विस के भी शामिल है। इसी तर्ज पर कसुंपटी का विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट हो रही है और अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो अनिरूद्ध सिंह मंत्री नहीं बन सकते हैं क्योंकि उनसे वरिष्ठ अनेक नेता कांग्रेस में हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य विजय ज्योति सेन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कसुंपटी के विकास के लिए तीन सौ करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।