Loading...

कसौली में भूस्खलन की चपेट में आए दो मजदूर, दर्दनाक मौत

Ankita • 5 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में 2 मजूदर भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिस कारण उनकी जान चली गई है।

बता दें मलबे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लेट निर्माण का काम चला हुआ था। यहां पर मजदूरों ने अपने रहने के लिए एक अस्थायी शेड बनाया था।

इस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा शेड के ऊपर गिर गया। इस मलबे की चपेट में दोनों मजदूर आ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया, परन्तु तब तक दोनों मजदूरों की जान चली गई थी।