Loading...

कसौली में मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 12:14 PM | Updated: 16 Feb 2024, 12:21 PM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कसौली के नालवा (कंटकि) गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक लकड़ी के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि जिस समय मकान में आग लगी, उस दौरान मकान के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ। लेकिन मकान को काफी क्षति पहुंची है।

आग लगने के दौरान मकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। जिसके बाद अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।