लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों को भरने के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

Ankita | 11 फ़रवरी 2023 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

अलाइंसग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आई.टी. पार्क मोहाली में कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों को भरने के लिए 16 फरवरी 2023 को नेटकाॅम टैक्नोलाॅजी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कॉलेज चैक बिलासपुर में प्रातः 11.00 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, ग्रेजुएट पास तथा बेसकि कंप्यूटर के ज्ञान के साथ ही न्यूनतम टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रतिमिन्ट तथा इंग्लिश एवं हिन्दी में अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल्स होने चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय 13000 रुपए से लेकर 15000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही पी.एफ.ई.एस.आई की सुविधा भी दी जाएगी ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के पुरूष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 16 फरवरी 2023 को नेटकाॅम टैक्नोलाॅजी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट काॅलेज चैक बिलासपुर में पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]