कांगड़ा के अनिकेत शांडिल ने नीट परीक्षा में प्राप्त किए 617 अंक
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लंज खास के अनिकेत शांडिल ने नीट परीक्षा में 617 अंक लिए है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। अनिकेत शांडिल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
वहीं क्षेत्र के लोगों ने अनिकेत और उनके माता-पिता को इस कामयाबी पर बधाई दी है और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अनिकेत ने जमा दो तक की अपनी पढ़ाई निजी स्कूल नगरोटा सूरियां से की है।
अनिकेत के पिता उत्तम चंद और माता कविता देवी वर्तमान में अध्यापक के पद पर तैनात है। बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा आयोजित की थी।