कांगड़ा के डॉ. अभिषेक ने पास की आईएनआईएसएस सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर अभिषेक धीमान ने आईएनआईएसएस सुपर स्पेशलिटी की परीक्षा पास की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब डॉक्टर अभिषेक तीन साल के लिए कार्डियो रेडियोलॉजी एंड एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन विभाग एम्स नई दिल्ली में प्रशिक्षण लेंगे।
बता दें डॉक्टर अभिषेक धीमान जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली के खरोटा गांव के रहने वाले है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर अभिषेक धीमान ने ऑल इंडिया एग्जाम में केडीएम कार्डियो रेडियोलॉजी एंड एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह जिला मंडी के सिविल अस्पताल सुंदरनगर में बतौर एमडी रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं।
