लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांगड़ा जिले में खेती-बाड़ी के बढ़ावे को खर्चे जा रहे 4.90 करोड़

SAPNA THAKUR | 20 जनवरी 2023 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा जिले में खेती-बाड़ी और इससे जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए करीब 4.90 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इनमें कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) के जरिए वर्तमान वित्त वर्ष में 2.57 करोड़ रुपये और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में 2.29 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कांगड़ा सौरभ जस्सल ने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आतमा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

एडीसी ने बताया कि 4.90 करोड़ रुपये में से आतमा परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में जिले में किसानी, बागवानी और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अब तक 1.56 करोड़ रुपये और प्राकृतिक खेती गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयासों पर 85 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सौरभ जस्सल ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ आतमा परियोजना और सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांगड़ा जिले के 35850 किसान कर रहे प्राकृतिक खेती
एडीसी ने बैठक के उपरांत बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में कांगड़ा जिले में 4670 किसानों को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया गया है। साल 2018 से अब तक लगभग 35850 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का प्राकृतिक खेती में रूझान बढ़ा है और वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

814 पंचायतों में लगाए प्रशिक्षण शिविर, हजारों किसानों को प्रदान किया अनुदान
सौरभ जस्सल ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में दो दिवसीय 177 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 4670 किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत सभी 814 पंचायतों में यह प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 151 देसी गाय पर 25 हजार रुपये प्रति गाय अनुदान प्रदान किया गया है। गौशाला के फर्श को पक्का करने के लिए 883 किसानों को लाभान्वित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत घटक बनाने के लिए 14563 प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से 12563 किसानों को लाभान्वित किया गया है। संसाधन भंडार बनाने के लिए 15000 अनुदान प्रति किसान के हिसाब से 219 किसानों को लाभ पहुंचा है तथा युवा जागरूकता शिविर में 17 युवाओं को इस योजना से अन्तर्गत 6 महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूल स्तर पर प्राकृतिक खेती के बारे में 850 बच्चों को जागरूक किया है।

एडीसी ने बताया कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) द्वारा खण्ड स्तर पर कृषि सखी, पशु सखी व कृषि उद्योग सखियों को भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया जो प्राकृतिक कृषि को पंचायत स्तर तक पहुंचाने सहयोग कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]