Loading...

कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान और वार्ड पंच को कमरे में बंद करने का मामला

NEHA • 3 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की अपर लंबागांव पंचायत में एक व्यक्ति ने ग्रामसभा के दौरान पंचायत उपप्रधान और दो वार्ड सदस्यों सहित कुछ लोगों को पंचायत कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया। इस घटना के बाद पंचायत की ग्रामसभा की बैठक में उपस्थित लोग गुस्सा हो गए और बिना हस्ताक्षर किए अपने घर लौटकर चले आए।

इस संबंध में अपर लंबागांव पंचायत के उपप्रधान की ओर से पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। घटना के पीछे का कारण पंचायत भवन की कमी और ग्रामसभा में भीड़ होना बताया जा रहा है।

इस घटना के अलावा, हिमाचल प्रदेश की 3,615 पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत लोगों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा, युवाओं को नशे से बचाने के लिए कई पंचायतों में शपथ भी ली गई।