Loading...

कांगड़ा में बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में कार खाई में गिरी, 5 छात्र घायल

NEHA • 2 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा थाना क्षेत्र में टनल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 5 छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार छात्र जालंधर से कांगड़ा की ओर आ रहे थे।

रास्ते में अचानक बेसहारा पशु आ जाने के कारण कार चालक ने गाड़ी को तेजी से मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सभी घायल छात्रों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। यह घटना बेसहारा पशुओं की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जो सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं।