Loading...

कांगड़ा में लापता महिला का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

NEHA • 3 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ग्राम पंचायत मस्सल के ओचा गांव से लापता महिला राजकुमारी का 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। 54 वर्षीय राजकुमारी 22 सितंबर को सुबह 9:30 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने जगह-जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

पुलिस ने महिला की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के नेतृत्व में 50 पुलिस जवानों ने गांव और जंगल का पूरी तरह से तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

महिला के परिजन काफी परेशान हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है। महिला के पति का 17 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और वह घर पर अकेली रहती थी।