कांगड़ा में सब्जियों की कीमतें बढ़ी
HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। लहसुन के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 150 रुपये बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो हो गई है। प्याज की कीमत भी 10 रुपये बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसके अलावा मटर, फ्रांसबीन, फूलगोभी, घीया, बैंगन, तोरी और नींबू की कीमतें भी बढ़ी हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से उनका बजट बिगड़ रहा है। पहले के मुकाबले सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतें आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित कर रही हैं। धर्मशाला के कचहरी अड्डा में कुछ सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट भी गायब थीं, जिससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति रही।
सब्जियों की नई कीमतें इस प्रकार हैं: मटर 250 रुपये प्रति किलो, फ्रांसबीन 120 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 100 रुपये प्रति किलो, करेला 60 रुपये प्रति किलो, घीया, बैंगन, तोरी, पत्तागोभी 40 रुपये प्रति किलो, नींबू 200 रुपये प्रति किलो, आलू और भिंडी 40 रुपये प्रति किलो, प्याज 70 रुपये प्रति किलो और टमाटर 50 रुपये प्रति किलो।
