HNN/कांगड़ा
धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल के आयोजन के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा और नोडल अधिकारी एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू ने इंद्रूनाग मंदिर में पूजा अर्चना की।
कांगड़ा वैली कार्निवल 28 सितंबर से 13 अक्तूबर तक धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार इसका शुभारंभ करेंगे और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कार्निवल के दौरान अन्य मुख्य अतिथियों में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली (29 सितंबर), प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया (30 सितंबर) और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा (1 अक्तूबर) शामिल होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





