कांगड़ा हवाई अड्डे से तीन नई जगह के लिए जल्द शुरू की जाएगी उड़ाने
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल के कांगड़ा हवाई अड्डे से तीन नई जगह के लिए जल्द उड़ाने शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अमृतसर, कुल्लू और देहरादून के लिए उड़ाने शुरू करने को मंजूरी दे दी। इससे पर्यटन कारोबार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा हिमाचल आने-जाने के इच्छुक लोगों के समय में भी बचत होगी। इसके अलावा विदेश जाने वाले या वहां से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हवाई अड्डा परिसर के भीतर ही मनी एक्सचेंज काउंटर लगाया जाएगा।
बता दें काउंटर पर यात्री बिना परेशानी के अपने देश की करेंसी को यहां रुपये में बदल सकेंगे। धर्मशाला में हुई विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में तीन नई जगह के लिए जल्द उड़ाने शुरू करने का निर्णय लिया गया है।