कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय पुंडीर और रतिराम पार्टी से निष्कासित

Congress-in-Himachal.jpg

HNN/ शिमला

जिला सिरमौर में कांग्रेस की बागी नेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुकाजी के प्रस्ताव पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर और रतिराम को तत्काल प्रभाव से आगामी छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दोनों पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों व कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की तरफ से यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।