कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों के लिए की तीन उम्मीदवारों घोषणा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने सुजानपुर से कैप्टन रंजीत राणा, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा व गगरेट से राकेश कालिया को चुनावी मैदान में उतारा है।
इनमें से कैप्टन रंजीत राणा व राकेश कालिया बीजेपी छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब सुजानपुर में राजेंद्र राणा के सामने उनके पुराने प्रतिद्वंदी कैप्टन रंजीत राणा होंगे जबकि गगरेट से राकेश कालिया के सामने चैतन्य शर्मा होंगे।
जबकि कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो का सामना विवेक शर्मा से होगा। कांग्रेस को अभी तीन और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना है।