कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया राज्यसभा के लिए प्रत्याशी
HNN/ शिमला
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया है। बता दें इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मंजूरी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में 15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। अभिषेक मनु सिंघवी नामांकन के लिए शिमला पहुंच गए हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। सिंघवी तीन बार सांसद रहे हैं। वह देश के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में से एक हैं।