Loading...

कांवड़ सेवा समिति ने रक्तदान शिविर में एकत्रित किया 80 यूनिट रक्त

Ankita • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

पावंटा साहिब के गीता मंदिर में युवा वर्ग में दिखा महादान का उत्साह

HNN/ पांवटा साहिब

शुक्रवार को पांवटा साहिब के गीता मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हर-हर महादेव कावड़ सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। महादान के इस उत्सव में युवा वर्ग में काफी उत्साह भी नजर आया। बड़ी बात तो यह है कि इस महादान में 80 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।

रक्तदान महादान के इस उत्सव में उत्तराखंड के हिमालय मल्टी स्पेशल अस्पताल के द्वारा अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी गई। सेवा समिति के सदस्य वैभव गुप्ता, मयंक महावर, हिमांशु मित्तल, साहिल गुप्ता आदि के द्वारा रक्तदान में हिस्सा लेने वाले महादानियों का आभार भी व्यक्त किया गया।

गौरतलब हो कि हर-हर महादेव कावड़ सेवा समिति समाज के लिए समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है। हिमांशु मित्तल का कहना है कि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा समिति न केवल विशेष अवसर पर बल्कि हर पल हर जरूरतमंद की सहायता करने को अग्रसर रहती है।