लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,

PARUL | 26 सितंबर 2024 at 3:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच,

HNN/चंबा

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 57 श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी इत्यादि से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिवरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को उनके घर द्वार पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार प्लेन बॉर्डर द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है तथा निकट भविष्य में जिला के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर कंवर विश्व दीपक और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पूजा धवन, भारती जसरोटिया तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]