Loading...

कामाक्षा मंदिर में चोरो ने लगाई सेंध, नकदी सहित लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ़

PRIYANKA THAKUR • 27 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी स्थित सुंदरनगर के जय देवी में चोरों ने कामाक्षा माता के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब पंडित सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि मंदिर का सामान बिखरा हुआ था और दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पुजारी के बयान दर्ज किए।

पुजारी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह आज सुबह भी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसने देखा कि माता की मूर्ति पर लगा छत्र, चांदी का मुकुट, सोने की नथ, टीका आदि चीजें गायब थी। इतना ही नहीं दानपात्र में रखी नकदी भी गायब थी। उसने बताया कि मंदिर से तकरीबन 3.92 लाख कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब हुई है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।