लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर के भरे जाएंगे इतने पद……

Ankita | 25 नवंबर 2023 at 1:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…..

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से जेल वार्डर के 91 पद अनुबंध आधार पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष जेल वार्डर के 77 पद और महिला जेल वार्डर के 14 पद शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उनहोंने बताया कि प्रार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी कारगार एवं सुधारत्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट https://hpprisions.nic.in/ पर 22 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों से संबंधित आयु एवं शारीरिक मापदंड इत्यादि की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]