Loading...

कार और टैंकर की हुई जोरदार टक्कर, दोनों चालक घायल

PARUL • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के डंगोली गांव में एक कार और तेल के टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हुए हैं। जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं तेल का टैंकर भी इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग पर काला अंब से मंडी के सरकाघाट जा रहा था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गई और कार गलत दिशा में जाकर कुल्लू से ऊना आ रहे टैंकर से जा टकरा गई।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हादसे में ऑल्टो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग समय पर खुल गए और सवारों को अधिक चोटें नहीं आई।

हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के आपसी समझौता हो गया था। जिसके चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।