कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ACCIDENT.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना में टाहलीवाल क्षेत्र के तहत ट्रक यूनियन के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलराम कुमार (60) पुत्र धर्म वीर निवासी नंगल (पंजाब) के रुप में हुई है। पुलिस ने कार चालक कुलविंद्र सिंह निवासी नंगल कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, योगेश लखनपाल निवासी 94 किलन एरिया नंगल टाउनशिप बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान पर गया था। जिसके बाद शाम के समय वह दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान जब वह ट्रक यूनियन टाहलीवाल के पास पहुंचे तो अचानक एक कार चालक ने मोड़ काटना शुरू कर दिया और उनकी बाइक गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और योगेश लखनपाल की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर मामले की पुष्टि की है।