कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां धर्मपुर के पास एक कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार धर्मपुर से कुमारहट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।