Loading...

कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

By PARUL Published: 27 Dec 2023, 10:42 AM | Updated: 27 Dec 2023, 10:45 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां नम्होल के पास एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान विनीत कुमार (32) पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव गंडार जिला कांगडा व नितिन चौधरी (32) पुत्र कुलतार चौधरी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर बाग खुर्द के पास एक स्विफ्ट कार (HP 10B.0950) और बाइक (HR .98J 5207) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर एम्स ले जाया गया।

जहां पर दोनों घायल उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कार जांच शुरू कर दी। डीएसपी मदन लाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।