Loading...

कार और बाइक में जोरदार भिड़त, युवक की मौत

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

जिला काँगड़ा के जयसिंहपुर में पुलिस थाना लंबागांव के तहत आने वाले इलाके झुंगा देवी के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मारुति कार लंबागांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नितिन कुमार की कार की पीछे से आ रही एक बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार सुशील कुमार (57) निवासी कलूही गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को खैरा अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद व्यक्ति का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।