Loading...

कार और स्कूटी की टक्कर, एक घायल

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर एक हादसा पेश आया है। यहां एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हुआ है। घायल की पहचान कर्म चंद निवासी गरोडू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसके बाद दोनों वाहन चालकों की कहासुनी हो गई और हंगामे के बीच स्टेट हाइवे जाम हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।