कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दूसरा घायल
HNN/ मंडी
जिला मंडी के पधर-घोघर धार-डायनपार्क सड़क पर टीप नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति जख्मी हुआ है।
घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मृतक की पहचान ईश्वर लाल पुत्र हल्कू राम गांव लचकंढ़ी के रूप में हुई है। इसके अलावा बुद्धि सिंह पुत्र हल्कू राम निवासी गुम्मा घायल है।
जानकारी के मुताबिक, 2 लोग कार में सवार होकर मनाली जा रहे थे। इस दौरान टीप नामक स्थान के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में ईश्वर लाल की मौत हो गई और बुद्धि सिंह घायल हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मंडी रेफर किया गया है। हादसे की पुष्टि एसएचओ पधर अशोक कुमार ने की है।