Loading...

कार चालक से रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक कार चालक ने अपने साथ मारपीट किए जाने की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कार चालक अमित कुमार निवासी मुच्छवाण डाकघर करलोटी तहसील घुमारवी ने बताया कि बुधवार को वह अपनी माता को कार से लेकर सीएचसी बरठीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसने एक कार से पास लिया।

इसके बाद कुछ दूरी पर आरोपी कार चालक ने उसकी कार को ओवरटेक किया और सरगल चौक पर उसने अपनी कार को आगे लगाकर रोक दिया। कार से उतरते ही संबंधित कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट भी की।

इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।