HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के अंतर्गत आने वाले नंदपुर में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घायल युवती की पहचान सीरत निवासी धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीरत अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान जब वह नंदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक राजेश्वर निवासी नंदपुर तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।

