Loading...

कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, घायल व्यक्ति पीजीआई रेफर

Ankita • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के बीजापुर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुरी तरह जख्मी हुआ है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान चैन सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी बीजापुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चैन सिंह स्कूटी पर सवार होकर ऊना की तरफ से अंब की ओर जा रहा था। इस दौरान बीजापुर में कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं कार सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। घायल को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।