कार व बाइक की हुई जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में शिमला- मंडी एनएच पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पुलिस थाना बालूगंज के अंतर्गत घन्नाहट्टी के पास एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल (19) निवासी शकराह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए कार (HP 03A -4400) को टक्कर मार दी। बाइक सवार बिना हेलमेट के था जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट लग गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना बालूगंज की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक अमन कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार चालक अमन कुमार ने बताया कि बाइक सवार तेज़ रफ़्तार से गलत दिशा से आ रहा था। जिस वजह से हादसा हुआ। पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।