कार सवार दो युवकों के कब्जे से पुलिस ने पकड़ा नशीला पदार्थ, पूछताछ जारी
HNN/ मंडी
जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत आज एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय नीतीश कुमार पुत्र सतीश कुमार और 37 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जोगिंद्र नगर, मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रोज की तरह देर रात चल्हारग में नाकाबंदी की हुई थी। वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस को एक गाड़ी के डैशबोर्ड से 8.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।