कार सवार दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/चंबा
जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाइवे पर पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 7.53 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी गांव चकभंगेवाला फिरोजपुर पंजाब और हरजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय कमलजीत सिंह निवासी गांव साहंके फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम समलेऊ चौक के पास गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक कार को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से 7.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।