कार सवार व्यक्ति से बरामद हुआ चूरा पोस्त, गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना तलाई की टीम ने एक व्यक्ति को 375 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार गांव जब्बल खैरी हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना तलाई की टीम ने गश्त के दौरान तलाई से बड़सर जाने वाली सड़क पर मरुड़ा के पास कार को जांच के लिए रोका। इस दौरान कार चालक पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 375 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।