कार सवार 2 व्यक्तियों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के तहत भराड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार में सवार दो व्यक्तियों से 31 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान कार चालक संजय कुमार निवासी निवासी जाहू तहसील भोरंज जिला हमीरपुर व सचिन शर्मा निवासी न्यू, नालटी तहसील घुमारवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान जब दधोल से लेहड़ी सरेल सड़क पर पहुंची तो एक कार को जांच के लिए रोका।
जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों से 31 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।