Loading...

कार सवार 3 युवकों को चरस सहित किया गिरफ्तार

By PARUL Published: 6 Mar 2024, 2:39 PM | Updated: 6 Mar 2024, 2:40 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने चंबा- पठानकोट एनएच पर तुनुहट्टी में ऑल्टो कार सवार तीन युवकों को 906 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान लाल चंद, चंडी और लोकीनंद निवासी गांव आना तहसील चुराह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम तुनुहट्टी के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार तीन युवकों के कब्जे से 906 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस द्वारा आरोपियों से चरस खेप की खरीद- फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्होंने चरस तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। एसडीपीओ डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।