कालका-शिमला एनएच-5 पर पलटा ईंट से भरा ट्रक, चपेट में आए कई वाहन
HNN/ सोलन
जिला सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां ईंट से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिस जगह पर ट्रक पलटा वहां तीन वाहन खड़े थे। जिससे दो वाहनों और एक कार को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है ट्रक चालक सिरमौर जिला का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक ईंट लेकर कालका से धर्मपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक धर्मपुर बाजार से थोड़ा पहले रेलवे स्टेशन गेट के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क किनारे खड़े तीन वाहन चपेट में आ गए, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।
गनीमत यह रही कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय सड़क और चपेट में आए वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टला गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सोलन भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।