कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन में कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन एक हादसा पेश आया है। यहां एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि गनीमत यह रही कि ट्रैक पर व्यक्ति को देखकर चालक ने ब्रेक लगा दी। लेकिन चालक के ब्रेक लगाने के बाद भी व्यक्ति थोड़ा इंजन के नीचे आ गया और उसे हल्की चोटें लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर 52454 नंबर की ट्रेन शिमला से कालका जा रही थी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन कोटी रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति ट्रैक पर ट्रेन की ओर आता दिखाई दिया। इस दौरान चालक ने दिखाते हुए ब्रेक लगा दिए। लेकिन व्यक्ति इंजन के अगले हिस्से के नीचे आ गया।
जिसके बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इस दौरान व्यक्ति का पहचान की गई। व्यक्ति जाबली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने शराब पी हुई थी। अगर चालक न देखता तो व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ जाता और बड़ा हादसा हो जाता। रेलवे अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है।