Loading...

कालाअंब में 28 पदों पर भर्ती, वारव बायोजेनेसिस में मिलेगा रोजगार का मौका

Shailesh Saini 17 Mar 2026 Edited 17 Mar Quick read

20 मार्च को पांवटा साहिब में साक्षात्कार, फार्मा क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी में अवसर

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन :

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रोजगार के अवसर सामने आए हैं। रोजगार कार्यालय के माध्यम से मैसर्ज वारव बायोजेनेसिस प्राइवेट लिमिटेड में 28 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों में 2 मेनेजर, 1 सीनियर एग्जीक्यूटिव, 12 केमिस्ट, 11 ऑपरेटर और 2 इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। सभी पदों के लिए साक्षात्कार 20 मार्च को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होंगे।

बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी फार्मा क्षेत्र में अपनी बेहतर गुणवत्ता वाली दवाइयों के लिए जानी जाती है। कंपनी का कार्यक्षेत्र लगातार विस्तार पर है, जिससे यहां कार्य करने वाले युवाओं के लिए भविष्य सुरक्षित और संभावनाओं से भरपूर माना जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेनेजर और सीनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए बी.फार्मा या एम.फार्मा, केमिस्ट पद के लिए बी.फार्मा/एम.फार्मा/बी.एससी/एम.एससी योग्यता निर्धारित की गई है। ऑपरेटर के लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई तथा इलेक्ट्रीशियन के लिए आईटीआई या डिप्लोमा अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7027188837 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: