काला आम्ब में गारमेंट दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज
काला आम्ब थाना पुलिस ने नाके व चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गारमेंट दुकान से अवैध देशी शराब की 7 सील बंद बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।
काला आम्ब
दुकान के काउंटर के नीचे छिपाई गई शराब बरामद
पुलिस टीम रुचिरा पेपर मिल त्रिलोकपुर रोड पर गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि अशोक कुमार अपनी दुकान में हरियाणा मार्का देशी शराब बेच रहा है। पुलिस ने तुरंत दुकान की तलाशी ली और काउंटर के नीचे रैक में रखी 7 सीलबंद प्लास्टिक बोतलें बरामद कीं।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध शराब मिलने पर पुलिस ने थाना काला आम्ब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। मामले की जांच जारी है और शराब की सप्लाई चैन का पता लगाया जा रहा है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
सिरमौर पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर कड़ी नजर है और आने वाले दिनों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।