लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी में सिल्वर जुबली कार्यक्रम हुआ आयोजित

PARUL | 6 जनवरी 2024 at 12:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुलदीप सिंह पठानिया ने करी सिल्वर जुबली कार्यक्रम की अध्यक्षता

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के सिल्वर जुबली एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान की अर्जित उपलब्धियां पर हर्ष जाहिर करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न बहु आयामी गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए किड्स कैंप पब्लिक स्कूल बच्चों को प्रेरित कर रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुलदीप सिंह पठानिया ने बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को विशेष अधिमान दिया जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र का अपने संबोधन में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा है।

उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए गेस्ट टीचर रखने की बात भी कही। साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए कहा कि जल्द यहाँ जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, पुलिस विभाग के तहत डीएसपी कार्यालय तथा सिविल कोर्ट खोला जाना भी प्रस्तावित है।

उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने यह भी कहा कि 250 करोड़ की राशि से आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्यों के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए 21000 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]